Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास करते दो पकड़ाए

परवेज अख्तर/सिवान : चैनपुर ओपी मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे चोरों ने दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास किया। तभी दुकानदार के हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि चैनपुर बाजार में गुप्ता अलंकार नामक एक ज्वेलरी दुकान में दो व्यक्ति गहना खरीदने के बहाने पहुंचे। वृद्ध दुकानदार मोहन प्रसाद ने उन्हें कुछ गहना दिखाया। दुकानदार कुछ उठाने के लिए जैसे ही पीछे घूमे तभी दोनों व्यक्ति गहना लेकर भागने लगे। दुकानदार ने चोर-चोर कह कर शोर मचाया तो बाजार के अन्य दुकानदारों ने दोनों चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर सहायक अवर निरीक्षक गणेश चौहान मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर को दोनों चोरों को अपने कब्जे में लेकर थाना लाए। गिरफ्तार दोनों उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद जिले के हसनैन अली और गुलाम अली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026