परवेज़ अख्तर/सिवान:- सिवान-पचरुखी रेलखंड के बीच गुरुवार की देर रात किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मामले में जीआरपी प्रभारी इमरान आलम ने बताया कि गुरुवार की रात सिवान-पचरुखी के बीच डाउन लाइन पर दो महिलाओं का शव देख ट्रेन के चालक ने छपरा में सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर दोनों मृत महिलाओं की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। अंत में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी चलती ट्रेन से गिरकर दोनों महिला कट गईं इस कारण उनकी मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…