मैरवा में फ्लिपकार्ट ऑफिस से हुई लूट मामले में दो शातिर अपराधी हथियार एवं लूटी गई रकम के साथ गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मैरवा थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय से हुई नोट नाटकीय ढंग से लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। यहां बताते चले कि फ्लिपकार्ड कार्यालय से नाटकीय ढंग से हुई लूट की घटना को सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया था।अंतः पुलिस कप्तान के कड़े तेवर के मद्देनजर पुलिस ने इस घटना का पटाक्षेप कर दिया।इस घटना में पुलिस ने गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर गांव निवासी नूर हसन अंसारी उर्फ गुड्डन और दरौली थाना क्षेत्र के लहरपुरा गांव निवासी राजन सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि कोढवलिया निवासी अंकित सिंह फरार बताया जाता है।ज्ञात हो कि घटना के बाद एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ सदर अशोक कुमार आजाद कर रहे थे।इस टीम में मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार,दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल,गुठनी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार,नौतन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार तथा गुठनी थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक कुंदन कुमार पांडे शामिल थे।इन सभी पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांड का उद्भेदन कर लिया है।इस संबंध में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 24 हजार चार सौ नकद की राशि बरामद की गई है।

वहीं एक लोडेड पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हआ है।उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के कोढवलिया गांव निवासी अंकित सिंह के घर से पुलिस ने लूट की राशि बरामद की है।पुलिस उनसे लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई थी। हालांकि इस घटना के पीछे कौन मास्टरमाइंड है पुलिस अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देते हुए बताने से साफ-साफ इंकार कर रही है।लेकिन पुलिस की सक्रियता से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस कांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लेगी ताकि अन्य इलाके में सक्रिय अपराध कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024