परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को नगर थाना के जेपी चौक से दो महिलाओं को लोगों ने एक महिला के गले से सोने की चेन की चोरी करते दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनों महिलाओं की लोगों ने जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। जहां मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर निवासी किशुन भगत की पत्नी इंदु देवी घर से सामान खरीदने के लिए जेपी चौक के पास आई थी। जेपी चौक पर दो महिलाओं ने इंदु के गले से सोने की चेन को निकाल लिया और भागने लगी। महिला को जब इस बात का एहसास हुआ कि दोनों महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन की चोरी कर ली है तो उसने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद उनके पास से चेन बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और नगर थाना को सूचित करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला चोरों की पहचान जामो थाना क्षेत्र की रंजना देवी और गीता देवी के रूप में हुई। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…