छपरा

छपरा में दो युवकों की अज्ञात अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या

जांच में जुटी पुलिस, गांव में आई बारात में चल रहे आर्केस्ट्रा का नाच देखने गए थे दोनों

छपरा: जिले के एकमा थाना क्षेत्र के केसरी गांव में दो युवकों की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर सोमवार की रात में हत्या कर दी। घटना उस समय हुई, जब दोनों युवक अपने गांव में आई बरात में चल रहे आर्केस्ट्रा का नाच देख कर अपने घर वापस लौट रहे थे । इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने दोनों युवकों को गोली मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी। मृतकों में केसरी गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी के 24 वर्षीय पुत्र रोहित तिवारी तथा रामदास राय के 27 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार राय उर्फ चीनी बताए जाते हैं।

दोनों आपस में दोस्त थे और गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा के नाच का आयोजन किया गया था। दोनों दोस्त एक साथ आर्केस्ट्रा देखने गए थे और साथ में वापस लौट रहे थे। हत्या करने के कारणों तथा हत्यारों के बारे में अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल इस घटना के कारण ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है । रात में दो युवकों की गोली मारकर हत्या की घटना होने के बाद केसरी गांव में आई बारात में अफरा तफरी मच गई। आर्केस्ट्रा का नाच चल रहा था। उसे आनन-फानन में बंद करा दिया गया। शादी समारोह भी जैसे तैसे संपन्न हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024