जीरादेई में मासूम संग दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम मासूम के साथ दो युवकों ने दरिंदगी करने का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी. तभी गांव के दो युवक उसको बहला फुसलाकर गांव के सुनसान जगह पर ले गए. जहां उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. परिजन ने बताया को उसको दोनों युवकों को ले जाते हुए ग्रामीणों ने देखा था. जिसके बाद परिजन उनके घर पहुंचे. जहां मासूम उनको देखकर रोने और चिल्लाने लगी.

हालांकि घटन के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं. इस संबंध में पीड़िता की बुआ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को दिए अपने आवेदन में उसने लिखा है कि उसके भतीजी के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. और उसकी शिनाख्त करके परिजनों को इसकी सूचना दिया. परिजन बदहवास हालात में घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए.  मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता  को सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026