Categories: छपरा

छपरा शहर में हुई चाकूबाजी में दो युवक जख्मी, गंभीर स्थिति में एक युवक को किया गया पीएमसीएच रेफर

छपरा: शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत छात्रधारी बाजार मोहल्ला में हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसमें एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं दूसरे युवक का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जनार्दन चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार बताया गया है. वहीं जख्मी दूसरा युवक भी स्थानीय थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार मोहल्ला निवासी गुलाब साह का 40 वर्षीय पुत्र विजय साह बताया गया है. चाकूबाजी का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय साह का अपने पड़ोसी अजय साह के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था।शुक्रवार को विजय बाइक से घर जा रहा था.

इसी बीच अजय साह के पुत्र सूरज एवं राहुल ने उनकी बाइक में अपनी बाइक से ठोकर मार दिया और उनके बीच विवाद शुरू हो गया. इस दौरान उन दोनों ने नवीन नाम के एक युवक को बुलाकर विजय पर चाकू से हमला करवा दिया. इस दौरान विजय का दोस्त धर्मेंद्र उसे बचाने के लिए आया. तब उसे भी चाकू घोंप दिया गया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. आनन-फानन में चाकू लगने से जख्मी दोनों युवकों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां धर्मेंद्र की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.इस सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश झा एवं विकास कुमार सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनके द्वारा जख्मी विजय का बयान दर्ज किया जा रहा है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026