Categories: छपरा

छपरा में बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में सिवान के दो युवक घायल

छपरा: छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर माने गांव के समीप बाइक और पीकअप वैन के टक्कर में बाइक सवार सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव निवासी मंगरू कुमार मांझी व गोलू कुमार राम घायल हो गये. बताया जाता है कि आसपास के लोगों के सहयोग से गश्ती पुलिस ने तत्काल घायलों को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक उपचार के लिए भर्ती कराया.

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां दोनों घायलों की चिकित्सा हो रही है. बताया जाता है कि दोनों युवक अपनी बाइक से छपरा जा रहे थे.

इसी दौरान मुख्य मार्ग पर माने गांव के समीप छपरा से सीवान की ओर जा रही अनियंत्रित पीकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये. पुलिस ने पीकअप वैन को जप्त कर चालक विपिन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026