Categories: छपरा

छपरा में पूर्व के विवाद में 2 युवकों की लाठी डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल

छपरा: छपरा में 4-5 युवकों ने दो युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दो युवकों की जमकर धुनाई करते नजर आए। वीडियो भगवान बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी मुकेश कुमार झा ने कहा कि- “वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया था। वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और युवकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।”

वायरल वीडियो भगवान बाजार थाना क्षेत्र के आरएनटी विद्यालय के पास की बताई जा रही है। वीडियो में चार युवक बारी बारी से दो युवक को पकड़कर पीटते दिख रहे है। एक युवक लड़के को पकड़ता है जबकि बाकी तीन उसपर डंडे बरसाते नजर आए। फिर दूसरे युवक के साथ भी ऐसा ही होता है। वीडियो में आसपास कई लोग खड़े नजर आए लेकिन कोई मार खा रहे युवकों को बचाने आगे नहीं आया। घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन वीडियो में एक युवक बोल रहा है कि पहले इन्होंने मारा था। इनको और मारो, पीटो दोनों को। इसलिए मारपीट पूर्व के विवाद में होने की बात कही गई।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026