परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में मोबाइल के विवाद में दो युवकों को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां एक हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक तरवारा महाराजगंज रोड अवस्थित अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी प्राण नाथ राम का 18 वर्षीय पुत्र सनी कुमार तथा उसका छोटा भाई पम्मू कुमार बताया जा रहा है। घायलों में सनी कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर मेरे ही बगलगीर के वीरेंद्र बैठा का पुत्र विशाल कुमार बैठा ने पम्मू कुमार का कीमती मोबाइल की चोरी कर ली।
जब पम्मू कुमार ने चोरी गई मोबाइल के बारे में विशाल कुमार बैठा से पूछा तो वे आग बबूला हो गए। उसके बाद एक षड्यंत्र व साजिश के तहत सिवान रोड अवस्थित एक जिम सेंटर के समीप आकर हमला बोल दिया गया।इस हमले में पम्मू कुमार तथा सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों घायलों के बड़े भाई दिव्यांग राजन कुमार राम तक को नहीं बख्शा।परिजनों ने बताया कि घटना में वीरेंद्र बैठा तथा इनके पुत्रों में क्रमशः विशाल कुमार बैठा,विवेक कुमार बैठा तथा बिट्टू कुमार बैठा शामिल थे।जो पूर्व से ही अपने हाथों में चाकू व धारदार हथियार लेकर आए हुए थे। परिजनों ने बताया कि इसके पूर्व में भी घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने कई बार धमकी दे चुके हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…