Categories: पटना

बाइक लहराते आ रहे थे दो युवक, रोहतास पुलिस ने पकड़ा तो कुछ और ही निकला माजरा, भेजे गए जेल

पटना: मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दो युवकों ने शराब पी ली। भगवान भी मानों इससे कुपित हो गए। दोनों युवकों की तो फिर शामत आ गई। पुलिस ने उन्‍हें दबोच लिया। वे छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए युवक चांद थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव निवासी धुरा गुप्ता (22 साल) व ज्ञानी गुप्ता (22) हैं।

गुप्‍ताधाम में दर्शन कर लौट रहे थे बाइक सवार

थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि दो युवक बाइक लहराते हुए बेलांव की ओर आ रहे थे। मझियांव कुटिया के पास पुलिस ने उन्‍हें देखा तो शंका होने पर बाइक रोकवाई। दोनों युवकों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इसके चलते उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में बताया कि वे दोनों रोहतास जिला के गुप्ताधाम से दर्शन कर आ रहे थे। दोनों युवकों को थाने लाया गया। उसके बाद पीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने दोनों युवकों के शराब पीने की पुष्टि की। इसके बाद मद्यनिषेध के तहत कानूनी प्रकिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पटना से गई टीम ने बरामद की शराब

करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर पटना से आई मद्य निषेध विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान सबार से एक शराब धंधेबाज को पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्य्क्ष संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को पटना से शराब के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने के लिए कुमार आशीष गोयल पहुंचे। पुलिस के साथ भितरीबांध, लेवाबांध जाकर जांच की। लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद बिछीबांध गांव में सूचना मिली कि कामेश्वर सिंह देसी शराब का कारोबार करता है।

सूचना पर टीम उसके घर के पास पहुंची तब तक कामेश्वर सिंह भागने में सफल रहा। लेकिन उसके घर से शराब जब्‍त की गई। उसके बाद लांजी के रास्ते सबार विहड़ा में टीम छापेमारी के लिए पहुंची। जहां एक व्यक्ति आवाज सुन कर हाथ में पांच लीटर का गैलन लेकर भागने लगा। लगभग दो किलोमीटर तक पीछा कर उसको पकड़ा गया। पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संजय पासवान बताया। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026