Categories: पटना

बीजेपी के पूर्व विधायक के चाचा और भतीजा का दिनदहाड़े मर्डर, एक ही टाइम में चाचा को जहानाबाद में और भतीजे को मसौढ़ी में मारी गोली

पटना: बिहार के जहानाबाद में दिनदहाड़े बीजेपी के पूर्व विधायक के रिश्तेदार व चर्चित होटल संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जिले के शहर के चर्चित होटल संचालक अभिराम शर्मा की मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के कनौदी स्थित उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के रिश्ते में वे चाचा भी लगते थे। वहीं पटना के मसौढ़ी में पूर्व विधायक के भतीजे दिनेश शर्मा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिनेश शर्मा भी पूर्व विधायक के चचरे भाई लगते थे। बताया जाता है कि अपराधियों ने अभिराम शर्मा को भी तीन और दिनेश शर्मा को तीन ही गोली मारी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम डीएम और एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि होटल संचालक अपने मैरिज हॉल सह आवास में सुबह में बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और उन्हें सीने में दो गोली मार दी। मर्डर की वारदात को अंजाम गोली मारकर बाइक सवार अपराधी भागने में भी सफल रहे। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप एनएच 83 को जाम कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। डीएम और एसपी आवास से चंद कदम दूर घटित इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। अभिराम शर्मा पटना जिले के नीमा गांव के मूल निवासी थे।

अपराधियों ने बीजेपी के पूर्व विधायक के चचेरे भाई दिनेश शर्मा की भी मंगलवार के ही दिन तीन गोली मारकर हत्या कर दी। दिनेश शर्मा किराना का दुकान चलाते थे। मृतक धनरूआ थाना के नीमा गांव का रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिन अपराधियों ने जहानाबाद में अभिराम शर्मा की हत्या की उन्हीं अपराधियों में मसौढ़ी में तीन गाली मारकर दिनेश शर्मी का मर्डर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026