Categories: पटना

मामा ने नहीं दी रंगदारी तो भांजे ने अपने मामा आर्मी जवान को मार दी गोली

बेगूसराय: रंगदारी नहीं देने पर आर्मी के जवान को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। घायल आर्मी जवान राम रतन कुमार को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले आर्मी जवान राम रतन कुमार अपनी बहन के गांव रघुनाथ पुर में जमीन खरीद कर घर बनाकर रह रहे थे।

आरोप है कि इनका भांजा ही इनसे रंगदारी की मांग करता है। पिछले साल भी इनकी बाइक छीन ली गयी थी । जिसका जवान ने थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया था। लेकिन आज तक बाइक बरामद नहीं हुई। एक बार फिर जब जवान रामरतन दीपावली में छुट्टी पर घर आये थे। शनिवार की रात गांव में काली पूजा देखकर घर लौट रहे थे की तभी उनको गोली मार कर घायल कर दिया गया। फिलहाल घायल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घटना को लेकर साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्मी जवान को गोली मारकर घायल होने की सूचना मिली है। इसकी सूचना के बाद सभी आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापमारी की जा रही है।बता दें कि घायल व्यक्ति अंबाला में कार्यरत हैं जो 4 नवंबर को अंबाला से छुट्टी लेकर अपने घर आए थे जिस दौरान ही यह हादसा हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026