Categories: पटना

भतीजे को जेल पहुंचाने के चक्कर में चाचा खुद पहुंचा जेल, एक कॉल ने चौपट कर दी सारी प्लानिंग, जानें पूरा मामला

हाजिपुर: बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत निर्दोष को फंसाने का मामला कई बार सामने आ चुका है. कानून के झूठे फंदे में फंसकर कई लोग सलाखों के पीछे पहुंच जाते हैं. ऐसा ही एक मामला प्रदेश के वैशाली जिले में भी सामने आया है. हालांकि, यहां पुलिस की सूझबूझ के कारण निर्दोष सजा से बच गया. वहीं, असली दोषी सलाखों के पीछे पहुंच गया. दरअसल, हाजीपुर के सराय में एक निलंबित सरकारी अफसर ने अपने दवा व्यवसायी भतीजे को फंसाने के लिए फर्जी कहानी रची थी.

पहले भी किया था झूठा केस

भतीजे को फंसाने की नियत से आरोपी चाचा ज्ञानेंद्र मोहन ने बीते छह महीने पहले लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की तो यह मामला फर्जी साबित हुआ. ऐसे में वो मामला वहीं खत्म गया. लेकिन चाचा अपनी जिद पर अड़ा था, ऐसे में कृषि विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर रहे ज्ञानेंद्र मोहन ने गुरुवार को दूध पहुंचाने वाले व्यक्ति द्वारा शराब मंगाई और फिर उसे चोरी छिपे भतीजे के घर और अलमारी में रख कर, पुलिस को शराब होने की सूचना दी थी.

एक कॉल ने खोल दिया सारा राज

सूचना के आलोक में पुलिस ने अधिकारी द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापेमारी कर शराब बरामद की. इसी बीच जब शराब की सूचना देने वाले व्यक्ति को छापेमारी कर रहे पुलिस ने फोन किया, तो फोन का घंटी छापेमारी हो रही मकान में ही बजने लगी. ऐसे में पुलिस हैरत में आ गई और मामले की बारीकी से जांच की. जांच में ये बात सामने आई कि भतीजे को शराब मामले में फंसाने की साजिश चाचा ने ही रची थी. साजिश रचने की वजह जमीन विवाद है.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

भतीजे की मानें तो साझा जमीन पर बने मेडिकल दुकान में हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर ऐसी साजिश रची गई थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर साजिश रचने वाले कृषि विभाग के निलंबित डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानेंद्र मोहन और उनका साथ दे रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024