सिवान में बेकाबू ट्रक ने तीन गाड़ियों में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने तीन गाड़ियों में टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया तथा चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान पचरुखी थाना के सोनापिपर निवासी शिववचन राम के रूप में हुई जबकि घायलों में हजपुरवा निवासी हरेंद्र मांझी, बरियापुर निवासी फिरोज आलम, चांद निवासी मोहम्मद अली एवं पटना निवासी चंदन कुमार शामिल हैं।

बताया जाता है कि शिववचन राम, हरेंद्र मांझी, फिरोज आलम अपने-अपने साइकिल से सिवान मजदूरी करने जा रहे थे तभी तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने तीनों की साइकिल में धक्का मार दिया जिससे शिववचन राम की घटनास्थल पर ही मौत हाे गई जबकि हरेंद्र मांझी एवं फिरोज आलम घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए सिवान की ओर भागा तभी चांप के पास दो आटो में धक्का मार दिया जिससे आटो चालक मो. अली एवं चंदन कुमार घायल हो गए तथा उनका आटो क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा ट्रक को चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को कब्ज में ले लिया। वहीं पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजवाया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024