सीवान में अनियंत्रित डीईओ की गाड़ी ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को रौंदा स्थिति गंभीर

डीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदर अस्पताल में काटा बवाल

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार की अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आने से 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित को परिजनों द्वारा आनन-फानन में पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतरीन इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डीईओ की गाड़ी से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी 70 वर्षीय वीरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित के पुत्र तरुण ठाकुर ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने पिता को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार की अनियंत्रित गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद गाड़ी समेत जिला शिक्षा पदाधिकारी को पकड़कर पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह के हवाले कर दिया। उसके बाद अपने पिता को लेकर इलाज कराने के लिए पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह अभी इलाज ही करा रहे थे तब तक सूचना मिली कि थानाध्यक्ष के द्वारा आरोपित शिक्षा पदाधिकारी को गाड़ी के साथ छोड़ दिया गया। जब हम इसके बारे में पूछा तो थानाध्यक्ष मेरे ऊपर ही भड़क खड़े हुए। बताया कि थानाध्यक्ष के द्वारा आरोपित के खिलाफ किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिलने की वजह से छोड़ने की बात बताई गई। वह इधर घटना में पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024