Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनियंत्रित हुंडई कार ने शिफ्ट डिजायर में मारी टक्कर, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामलखन सिंह चौक के समीप सोमवार की अल सुबह तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित हुंडई कार (यूपी 57एम 2621) मारुति स्विफ्ट डिजायर में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि हुंडई कार में चालक समेत लोग सवार थे, सभी को हल्की चोटे आई हैं। ग्रामीण पहुंचते तब तक सभी पुलिस के डर से गाड़ी के साथ फरार हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एएसआई अरुण कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच की। दोनों तरफ से दिए हुए लिखित आवेदन के बाद सड़कों पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सुचारू ढंग से चालू कराया तथा क्षतिग्रस्त स्विफ्ट डिजायर कार को अपने कब्जे में ले लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026