Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी में पशुओं से भरी अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मारा, हालत नाजुक

दुर्घटना के बाद पशु तस्करी के लिए जा रही पिकअप को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
गुठनी के डरैला जतौर मुख्य मार्ग पर बेलौर मोड़ के समीप यूपी की ओर से आ रही पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी ने बेलौड़ी गांव से जतौर जा रहे बाइक सवार युवकों को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे मौके पर गिरकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायलों को जतौर एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिये पहुंचाया जहां पहुचे परिजनों ने स्थिति को गंभीर देखते सीवान सदर लेकर चले गये.

उधर दुर्घटना के बाद भाग रहे पशुओं से भरे पिकअप को ग्रामीणों ने पीछा कर टेकनिया गांव के समीप से पकड़ कर गाड़ी में बैठे व्यक्ति सहित पुलिस को सौप दिया.पिकअप चालक गाड़ी को ग्रामीणों से घिरा देख गाड़ी को छोड़ भागने में सफल रहा.सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने एसआई मोहन पासवान को मौके पर भेज कर गाड़ी को पशुओं सहित जप्त कर गाडी में बैठे सोहगरा गांव निवासी विनीत यादव के पुत्र अंकुश यादव को गिरफ्तार कर थाने मंगवाया.पिकअप में चार गायो को ठूस ठूस कर क्रूरता से लादा गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026