जी. बी. नगर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह की मदद से इलाज के लिए कराया गया था भर्ती
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव में शनिवार की देर रात खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। इस दौरान टेंपो में सवार महिला व चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में इसी थाना के निवासी चालक अहमद अली एवं बड़कागांव निवासी शिवकुमार तिवारी की पत्नी शामिल हैं। बताया जाता है कि बड़कागांव एसएच 73 स्थित लाइन होटल के किनारे ट्रक खड़ा था तभी तेज गति से सिवान से तरवारा की ओर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गया।
घटना के बाद टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा सराय ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि महिला टेंपो पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। घायल महिला का इलाज सीवान स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…