Categories: छपरा

सारण में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दरवाजे पर सोए 4 लोगों को कुचल डाला, मासूम की मौत

छपरा: सारण जिले के भेल्दी में देर रात दरवाजे पर सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसमें एक लड़के की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृत बच्चे की पहचान जितेंद्र गिरी के दो वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार के रूप में हुई। घटना बुधबार की देर रात की है। हादसे के बाद भेल्दी में चीख पुकार मच गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक नशे में था।

देर रात ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से घर की दीवार सहित ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जितेंद्र तिवारी अपने परिवार वालों के साथ दरवाजे पर सोने की तैयारी कर रहे थे। देर रात गर्मी के कारण सभी सदस्य दरवाजे पर बैठकर बात ही कर रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर घर के बाहर बैठे और सोए लोगों को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। ट्रैक्टर भेल्दी बाजार की तरफ से आ रहा था। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 2 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बच्चे की मां विनिता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। ट्रैक्टर चालक के नशे में होने के कारण दुर्घटना हुई है। भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर रात छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच- 722 को जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष और जन प्रतिनिधियों की पहल पर जाम हटाया गया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026