छपरा: मशरख -डोइला-गोढना ग्रामीण सडक पर मशरख की तरफ से पैदल गांव जा रही महिला को पीछे से जा रहें अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आस पास के लोगों ने इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरख में भर्ती कराया जहां घायल महिला की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी कन्हैया ठाकुर की 50 वर्षीय महिला उमरावती देवी के रूप में हुई। घायल महिला अपने नैहर पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव से अपने ससुराल महुली आ रही थी कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से कुचल दिया।
पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने महिला के एक पैर कुचला देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही मामले में मौके पर पहुंचे रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह और डोइला गांव निवासी सुबोध अकेला ने घायल महिला को छपरा सदर अस्पताल भेजने में मदद किया और मामले की पंचायती कर मामले में समाधान करने की बात बताई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…