छपरा

छपरा में अनियंत्रित ट्रक ने कोचिंग जा रहे छात्र को रौंदा, मौके पर हुई मौत

छपरा: सारण जिले के मढ़ौरा थानाक्षेत्र के भिट्टी भेल्दी मुख्यपथ पर सुबह साईकिल से कोचिंग पढने जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है की अवांरी के असांव निवासी संजय कुमार दास का 15 वर्षीय पुत्र अमर कुमार राम सुबह करीब छ: बजे अपने घर असांव से लेरुआं कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था कि शिवगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने असांव नेथुआ के बीच छात्र को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर सड़क को अवरुद्ध करके जाम कर दिया लेकिन बाद में गौरा ओपी अध्यक्ष के डी यादव व सीओ रविशंकर पाण्डेय के द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाबुझाकर शांत कराया।

मातापिता के दो पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र अमर मैट्रिक का छात्र था और दो माह बाद मैट्रीक के परीक्षा के लिए तैयारी हेतु कोचिंग पढ़ने जा रहा था की ट्रक छात्र को साईकिल सहित कुचलकर करीब तीन मीटर खिचते गयी जिससे छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और साईकिल भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। बाद में स्थानीय सीओ रविशंकर पाण्डेय ने परिवारिक लाभ योजना की राशी का बीस हजार रुपये प्रखंड कार्यालय से दिलवाया और आपदा की राशी देने की वादा किया जिससे ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026