छपरा: जिले के एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास विवाहिता पुत्री को मायके से ससुराल पहुंचाने जा रहें पिता की मोटरसाइकिल मे सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार पिता और विवाहिता पुत्री घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उनकी पहचान पटेरही गांव निवासी स्व उमा शंकर सिंह के 60 वर्षीय पुत्र राम नारायण सिंह और गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुजा उसरी गांव निवासी सोनू सिंह की 26 वर्षीय पुत्र रितू देवी के रूप में हुई।
मामले में घायलों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से सारण जिला के पटेरही से गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुजा उसरी गांव विवाहिता बेटी को मोटरसाइकिल से पहुंचाने जा रहे थे कि मशरक के चैनपुर गांव में ट्रक ने टक्कर मार दी । मामले में मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…