Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

वित्तीय अनियमितता के दबाव में तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने की थी आत्महत्या

परवेज अख्तर/दारौंदा (सिवान) : बैंकों में वित्तीय अनियमितता की बात जैसे ही सामने आती है लोग तुरंत नीरव और चौकसी का लेने लगते हैं। लोन लेकर बैंकों को रुपये वापस ना करने वालों के ये ब्रांड गए हैं। वहीं दूसरी तरफ जिले में भी कई ऐसे नीरव और चौकसी हैं जो इनकी राह पर चलकर अधिकारियों की मिलीभगत से बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगा हरे हैं। ताजा मामला दारौंदा प्रखंड के सवानविग्रह स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा का है जहां छह वर्ष पूर्व लोन के नाम पर वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में आरोपित किए गए तत्कालीन कैशियर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कैशियर लकड़ीनबीगंज थाना के बाला निवासी लालबदन मांझी है। कैशियर पर अपने कार्यकाल में गलत तरीके से दो करोड़ 76 लाख रुपये के गबन का आरोप है। फिलहाल कैशियर से पुलिस पूछताछ कर रही है और बैंक से कई सारे कागजात को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बता दें कि अनियमितता का दबाव इतना बढ़ गया था कि तत्कालीन बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश खन्ना को आत्महत्या करनी पड़ी। यही कारण है कि कैशियर लालबदन मांझी बैंक छोडकर फरार हो गया था। 2012 में 2 करोड़ 76 लाख का गबन की प्राथमिकी दारौंदा थाने में दारौंदा कांड संख्या 165/12 में कराई थी।

छह वर्षों से बैंक ने नहीं दिया किसी ऋणी को लोन

बता दें कि इस घटना के बाद बैंक ने किसी भी लोनी को पिछले छह सालों में लोन ही नहीं दिया है। इस कारण यहां के उपभोक्ताओं में काफी रोष भी रहता है। बैंक में वर्तमान समय में दो हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं इनमें कई ऐसे उपभोक्ता हैं जो लोन के लिए कई बार बैंक का चक्कर लगा चूके हैं, लेकिन उन्हें विभागीय आदेश के कारण लोन नहीं दिया गया। सूत्रों की माने तो इस बैंक ने आठ करोड़ से अधिक का ऋण अभी भी उपभोक्ताओं के यहां बकाया है। लोन देने में नाम किसी और का तथा कागजात किसी और के थमा दिए गए हैं। जिसके चलते बिचौलियों के जाल में बैंक के अधिकारी फंसते चले गए।

कहते हैं बैंक प्रबंधक

सवानविग्रह बैंक के शाखा प्रबंधक हीरा लाल ने बताया कि जब से इस बैंक में गबन हुआ हैं तभी से इस बैंक से ऋण स्वीकृत नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि करीब आठ करोड़ से अधिक ऋण बकाया है। कोई उपभोक्ता इस ऋण को चुकाना नहीं चाह रहे हैं। ऋण भी ऐसे तरीकों से दी गई है कि कोई कार्रवाई किस पर करें। इसके लिए पदाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगी गई है। लेकिन कोई स्पष्ट नीति नहीं मिलने के चलते वसूली भी नहीं हो पा रही है और ना ही नए ऋण देने का आदेश मिल रहा है। बैंक के कैशियर लाल बदन मांझी छह वर्षों से फरार चल रहे थे तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दारौंदा में लालबदन मांझी दिखाई दिए तो पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कहते हैं थाना के पदाधिकारी

इस संबंध में अनि रामसागर सिंह ने बताया कि कैशियर की गिरफ्तारी होने से गबन की कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। गुरुवार को पुलिस ने कैशियर लालबदन मांझी को जेल भेज दिया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024