परवेज अख्तर/सिवान:- बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना थाना क्षेत्र के सिसहानी पुल के पास की बताई जाती है. घायल युवक की पहचान असाव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव निवासी परशुराम सिंह के पुत्र रंजय सिंह के रूप में हुई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक घर के लिए सब्जी लेकर मैरवा से लौट रहा था. सोमवार की सुबह घात लगा कर बैठे कुछ अपराधियों ने युवक को रोकने का इशारा किया.
युवज जैसे ही अपनी बाइक धीरे किया. अपराधी पीठ मे गोली मार कर फरार हो गए. गोली लगते ही व्यवसायी गिर गया. आसपास के लोगों ने घायल के परिजनों को तत्काल सूचना देते हुए इलाज के लिए सीवान लेकर चले गए. स्तिथि नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने घायल व्यवसायी को पीएमसीएच रेफर कर दिया.परिजन अपनी सुविधानुसार बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले गए.इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक को गोली लगी है. परिजन इलाज के लिए गए हुए है.आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी. पुलिस कुछ संदिग्ध अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन हो जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…