छपरा : जिले के इसुआपुर प्रखंड के दरवां पोखर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोखर में पल रहे मछलियों के मारने के नियत से जहर डाला गया है। बता दें कि दरवां मस्जिद के सामने सड़क के पूरब दिशा में जो पोखर है उसमें राजू महतो एवं नागेश्वर गुप्ता द्वारा मछली का पालन किया जा रहा था। मछली पल रहे इसी पोखर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो दिन पहले ईर्ष्या से मछली मारने वाला जहर डाल दिया था जिसके कारण पोखर में पल रहे 90 फीसदी मछली मर गई है।
स्थानीय एवं मछली पालनकर्तओं की माने तो जिस रात पोखर में जहर डाला गया उसके सुबह पोखर में मौजूद मछलियों के ऊपर जहर का ज्यादा असर नहीं हुआ और बहुत कम ही मछली मरी थी लेकिन आज सुबह से अभी तक पोखर में मौजूद 100 फीसदी मछलियों में से 90 फीसदी मछली जहर के कारण मर गई है। पोखर में जहर डालने वाले लोगों की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है कि पोखर में मछलियों को मारने के लिए कौन जहर डाला है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…