परवेज अख्तर/सिवान :-. बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौर में नगर थाना क्षेत्र के सर्कस ग्राउंड के समीप एक अज्ञात वृद्ध की शव बरामद की गई .स्थानीय लोगों की माने तो लगभग 11 बजे एक 55 वर्षीय वृद्ध हाथ में झोला और सर पर गमछा लेकर बबुनिया मोड़ के तरफ से आ रहा था. तभी उसको ज्यादा धूप लगी और वह एक दुकान के आगे हाथ में झोला और गमछा लेकर बैठ गया. इसी बीच उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. बताते चलें कि मृतक सफेद शर्ट और एक ब्लू रंग का लूंगी पहना हुआ है .
और एक हाथ में लाल गमछा और दूसरे में एक झोला लिया हुआ है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि झोला में कुछ कपड़ा है. जैसे प्रतीत हो रहा है कि वह कहीं मजदूरी कर लौटा था. नगर थाना पुलिस की माने तो मृतक कहीं दूर का नहीं है वह 5 से 7 किलोमीटर क्षेत्र का है जो अपने घर पैदल जा रहा था. चिलचिलाती धूप के चलते हुए दम तोड़ दिया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. और शव की पहचान में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…