परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शफी छपरा गांव के इंदु देवी पति हरिकिशुन राम के दरवाजे से रविवार की रात में अज्ञात चोरों ने हीरो एचएफ डीलक्स बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर ली है. बताया जाता है कि चोरी गयी गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेरियां विशुनपुरा गांव के स्व रामाश्रय राम के पुत्र आनंदी राम की बतायी जाती है. इसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-29 एसी-5029 है. पीड़िता इंदु देवी ने बताया कि यह बाइक उसके मायके की है, जिसे पीड़िता के पति हरिकिशुन राम तीन माह पूर्व महीना अपने ससुराल से लाये थे.
इस घटना के बाद इंदु देवी के परिजन अनिष्ट की आशंका से सशंकित हैं. इंदु देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि उसके घर के सामने कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी. साथ ही, एकाध दिन में नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी गयी. उसके बाद पीड़िता की बाइक चोरी चली गयी. पीड़िता ने पुलिस से आग्रह किया है कि बाइक चोरी की जांच कर समुचित कानूनी कार्रवाई की जाय.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…