Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनदेखी: प्रदूषित होने के कारण पहचान खो रही धमई नदी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
गोरेयाकोठी, बसंतपुर से होकर गुजरने वाली धमई नदी अब अपने अस्तित्व के लिए उद्धारक की बाट जोह रही है। कुछ वर्ष पूर्व तक लोग इस नदी के पानी से स्नान व पूजा करते थे। इस नदी के पानी से लोग घरों में भोजन भी बनाते थे। साथ ही किसान अपने खेतों की सिचाई तथा मवेशियों को पिलाते भी थे, लेकिन इस नदी में गंदगी, मृत पशुओं, मांस का अवशेष फेंकने से काफी दूषित हो गई है। इसके पानी को भोजन बनाने को कौन कहे स्नान भी करना मुनासिब नहीं समझते। साथ ही इस नदी के किनारे जगह-जगह जंगल झाड़ उपजने तथा अतिक्रमण करने से यह नदी अपनी पहचान खोती जा रही है।

इस संबंध में ग्रामीण योगेंद्र प्रसाद, संजय तिवारी आदि का कहना है कि धमई नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार अथवा उसके प्रतिनिधियों ने अब तक प्रयास नहीं कर यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र की मूल समस्या की ओर उनकी नजर नहीं है। इस संबंध में बीडीओ डॉ. अभय कुमार का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता नदियों को साफ कर उनको अतिक्रमण मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि नदी को दूषित करने में स्थानीय लोगों का भी दोष है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026