Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनदेखी :- सिवान में बरसात के समय नाले की शुरू की खोदाई, अबतक नहीं हो सका नाला निर्माण

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बरसात के मौसम में नाला का निर्माण शुरू कराकर नगर परिषद ने आग लगने पर कुआं खोदने वाली कहावत चरितार्थ कर दी है। इधर, बरसात के समय में नाला निर्माण को लेकर खोदाई शुरू की। अब बरसात समापन की ओर है, फिर भी नाला का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जुलाई में अत्याधिक बारिश से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों और मोहल्ले में नाला का पानी सड़क पर बह रहा था। बरसात में नाले की सफाई नहीं हो पाने के कारण अधिकांश नाला का मुंह जाम हो गया था।

वहीं कुछ नाले की खोदाई किए जाने के चलते पानी नहीं निकल पा रहा था। अब भी शहर के कई मोहल्ले में जलजमाव से शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इधर लाल कोठी से लेकर दाहा नदी तक बनने वाले मुख्य नाला का एक साल पूर्व टेंडर हो जाने के बाद भी संवेदक व नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण अबतक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं 2 करोड़ की लागत से मोती स्कूल से डॉ. बीएल दास के मकान तक बनने वाले नाले के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति तब अभी नहीं मिली है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024