परवेज़ अख्तर/सिवान :- 12 सितंबर से चलने वाली 80 जोड़ी विशेष ट्रेनों में शामिल अवध-असम कोविड स्पेशल ट्रेन सिवान जंक्शन से होकर गुजरेंगी। इस ट्रेन के चलने से गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, वहीं छपरा-सिवान-हाजीपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। लेकिन इस ट्रेन के मैरवा स्टेशन पर नहीं रुकने से यात्रियों में मायूसी है। इस ट्रेन का ठहराव मैरवा स्टेशन पर बोर्ड द्वारा रद कर दिया गया है।
हालांकि अभी मैरवा स्टेशन पर अप-डाउन की शहीद एक्सप्रेस का ठहराव हो रहा है जिसे विभिन्न जगहों के लिए लोग यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि अनलॉक शुरू होने के बाद रेलवे एक जून से सौ जोड़ी ट्रेनें चला रहा है। इनमें से सिवान जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में अप-डाउन की आठ ट्रेनें हैं। डीसीआइ गणेश यादव ने बताया कि अप-डाउन की अवध असम एक्सप्रेस मैरवा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। जब तक यह ट्रेन कोविड स्पेशन रहेगी इसका ठहराव बड़े स्टेशनों पर किया जा रहा है। मैरवा स्टेशन पर शहीद एक्सप्रेस का ठहराव हो रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…