Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान सदर अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं रहने से हंगामा

परवेज़ अख्तर/सीवान:
गुरुवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं रहने पर गुरुवार को मरीज के परिजनों ने जमकर  हंगामा किया. अस्पताल के पदाधिकारियों और कर्मचारी के समझाने व दूसरे डॉक्टर के आने के बाद परिजन शांत हुए.इस दौरान अस्पताल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मिली जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह विभिन्न जगहों से करीब आधा दर्जन से अधिक गंभीर स्थित में मरीजों को उनके स्वजन लेकर इमरजेंसी वार्ड इलाज के लिए पहुंचे, मगर वहां डॉक्टर नहीं मिले.इस दौरान अन्य गंभीर मरीज भी इमरजेंसी में डॉक्टर के इंतजार में परेशान थे.

डॉक्टर कुछ देर में आएंगे यह कहकर कर्मचारी टाल-मटोल कर रहे थे. करीब आधे घंटे इंतजार के बाद जब इलाज शुरू नहीं हुआ तो मरीजों के परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा.मरीजों के स्वजन अस्पताल में हंगामा करने लगे.जैसे ही इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को हुई वहां मौके पर पहुंचा कर मामले को शांत कराया और दूसरे डॉक्टर को इलाज के लिए लगाया गया. अस्पताल प्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी वह अनुपस्थित थे,इसलिए इमरजेंसी में कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था लेकिन दूसरे डॉक्टर को उसी समय तैनात कर दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026