दारौंदा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने को लेकर हंगामा, चार गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन पर शनिवार को बाघ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13019 ) से उतरने के दौरान हुई आपसी मारपीट में रेलवे पुलिस ने चार यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 2.24 मिनट पर बाघ एक्सप्रेस ट्रेन दारौंदा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रूकी। इस दौरान ट्रेन से उतरने को लेकर यात्री हंगामा करने लगे। इस कारण ट्रेन विलंब से 2.45 बजे खुली। यहां उतरने को लेकर यात्रियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर रेल मंडल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव की स्पेशल ट्रेन खड़ी थी। प्लेटफार्म संख्या एक पर हो हंगामा देखने पर रेलवे पुलिस ने वहां पहुंच कर तुरंत चार यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति दारौंदा थाना क्षेत्र के पकवलिया निवासी मोहम्मद मुस्तफा एवं मोहम्मद सुहैल तथा उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बहीआरी निवासी विकास कुमार कुशवाहा एवं अभिराम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनको हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026