मैरवा

मदरसा में शिक्षक बहाली को लेकर हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा प्रखंड के कबीरपुर में स्थित मदरसा इस्लामिया में रविवार को शिक्षक बहाली के लिए निर्धारित साक्षात्कार नहीं होने पर वहां पहुंचे अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. वहां मौजूद मदरसा प्राचार्य ने बहाली से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी से इंकार करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया. बताते हैं कि मदरसा इस्लामिया कबीरपुर के सचिव मुलाजिम मियां द्वारा एक उर्दू अखबार में इश्तहार प्रकाशित कराया गया था.

इसमें कहा गया था कि मदरसा में इंटर प्रशिक्षित स्वीकृत पद रिक्त है. इसे भरने के लिए 30 जून तक सचिव मदरसा इस्लामिया कबीरपुर के पता पर आवेदन पत्र मांगा गया था. इस पद पर बहाली के लिए मदरसा परिसर में ही अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि 5 जुलाई निर्धारित की गई थी. साक्षात्कार के दिन काफी संख्या में अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि मदरसा में कोई बहाली नहीं होनी है. वहां पहुंचे कई युवकों के हाथ में आवेदन पत्र भी थे.

अभ्यर्थी विकास कुमार साह व विजय यादव ने अखबार में निकाले गए विज्ञापन को दिखाते हुए कि कहा कि जून महीने में इस मदरसा में शिक्षक की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन जब आवेदन लेकर संपर्क किया गया तो मदरसा में आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया. कहा गया कि बहाली नहीं होनी है. वहीं इस मदरसा के प्राचार्य रहमत अली ने कहा कि उन्हें इस मदरसा बहाली से संबंधित किसी बात की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इस बारे कुछ नहीं जानते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026