Categories: जिला

अरंडा प्रीमियर लीग उद्घाटन मैच में उसरी विजयी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के अरंडा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इस उद्घाटन मैच में उसरी बनाम करमासी टीम के बीच खेला गया। जहां पहले टॉस उसरी की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसरी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों के मैच में 42 रनों के लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी करमासी की टीम 27 रन ही बना सकी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच उसरी के अमन सिंह को दिया गया। इसके पहले मुख्य अतिथि प्रखंड के राजद अध्यक्ष शारिक इमाम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर विधिवत फीता काट टॉस करवाया। इस मैच के अंपायर वसीम, इरशाद, स्कोरर प्रिंस, कमेंटेटर साजिद, शहनवाज थे। इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष अखलाकुर रहमान उर्फ नीशु खान, अरमान, नेसार, लाडले, गुफरान, अरबाज, अमन, रिजवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026