छपरा

सही तरीके से करें मास्क का इस्तेमाल, मास्क हटाकर एक दूसरे से बात नहीं करें

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वीडियो जारी कर किया जागरूक
  • मास्क को सही तरीके से पहनने का दिया टिप्स
  • कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग बेहद जरूरी

छपरा: कोरोना वायरस का संक्रमण रोकना चिकित्सा जगत के सामने चुनौती इसलिए है, क्योंकि अभी इसकी कोई वैक्सीन नहीं आई है। हमें कोरोना के साथ ही जीना है, इसलिए अपनी आदतों में कुछ अहम बदलाव करने की जरूरत है। सबसे जरूरी है मास्क पहनना। यह हमें संक्रमण से काफी हद तक बचाता है। हां, मास्क मापदंडों के अनुसार हो और इसे सही तरीके से पहना जाए। तीन परत वाले सर्जिकल मास्क पहन सकते हैं या घर में साफ कपड़े से तीन परत वाला मास्क बना सकते हैं। मास्क के पहनने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें मास्क को सही तरीके से इस्तेमाल करने का कुछ टिप्स दिया गया है। जिसे अपनाकर सही तरीके से मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

अगर हाथ साफ नहीं है तो आंख और मुंह को छूने से बचें

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा, यदि आपने अनचाहे स्थानों और लोगों से हाथ मिलाया है या आप किसी तरह उनके संपर्क में आए हैं तो कोशिश करें कि अपने मुंह पर हाथ न लगाएं। यदि आप मुंह, आंख, कान, नाक आदि पर हाथ लगाएंगे और आपके हाथ में कीटाणु मौजूद हैं तो वो आपकी नाक द्वारा आपकी सांसों में चले जाएगा और मुश्किल खड़ी कर सकता है। इसलिए ध्यान रहे कि जब भी कहीं बाहर से लौटें तो फौरन किसी साबुन, हैंड वॉश और सैनिटाइज़र से हाथ धोएं।

जागरुक रहें, जागरुक करें

जागरुक रहना हर खतरे से बचने का सबसे प्राथमिक तरीका है। अगर आप किसी खतरे को लेकर जागरुक हैं तो न तो आप बेचैन होंगे और न ही कोई आपको भयभीत कर सकता है। अगर खतरा आ भी गया तो आप उसका बेहतर इलाज कर सकते हो। यदि आपके आस-पास किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं तो फौरन नज़दीकी अस्पताल को संपर्क करें।

खतरा अभी कम नहीं हुआ, सावधानी बरतना जरूरी

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। पहले से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग अब बाहर निकलने लगे हैं इसलिए मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बहुत जरूरी है। प्रशासन कार्रवाई भी करता है लेकिन ये लोगों को स्वयं समझने की जरूरत है कि मास्क पहनने का मतलब अपने साथ अपने परिवार के जीवन को बचाना है।

मास्क पहनने में यह सावधानी रखें

  • मास्क के ऊपर हाथ न लगाएं।
  • सर्जिकल मास्क गीला होने पर बचाव नहीं करता।
  • कई लोग मास्क लगाने के बाद उसे नाक से नीचे कर लेते हैं, जिससे बचाव नहीं हो पाता।
  • मास्क लगाने के बाद उसे अच्छी तरह से लॉक कर लें।
  • मास्क ढीला नहीं रहें
  • मास्क उपर नीचे नहीं हो इसका ध्यान रखें
  • चेहरे से मास्क हटाकर किसी बात नहीं करें
  • अपना मास्क किसी दूसरे से शेयर नहीं करें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026