हसनपुरा में कबड्डी मैच में उसरी ने गायघाट को हराया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी खूर्द में बीती रात विद्यार्थी स्पोर्ट कबड्डी प्रीमियर लीग का एक लीग व दो सेमीफाइनल मैच खेला गया. पहला लीग मैच उसरी खुर्द बनाम अरंडा के बीच खेला गया. जिसमें उसरी खुर्द की टीम 22 अंक तथा अरंडा 18 अंक लाया. जिससे उसरी खुर्द की टीम विजयी रही. वहीं इसके पहले गायघाट बनाम उसरी बुजुर्ग टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसमें गायघाट 39 अंक तथा उसरी बुजुर्ग 47 अंक प्राप्त किया. जिससे उसरी बुजुर्ग जीतकर फाइनल में जगह बना लिया.

वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच महमूदपुर बनाम उसरी खुर्द के बीच खेला गया. जिसमें महमूदपुर की टीम 65 अंक तथा उसरी खुर्द की टीम 20 अंक प्राप्त किया. जिससे महमूदपुर की टीम विजयी रही. वहीं फाइनल मुकाबला उसरी बुजुर्ग बनाम महमूदपुर टीम के बीच खेला जाएगा. मैच के रेफरी रविश अहमद, परवेज खान, स्कोरर सन्नी, श्रीकांत, कमेंटेटर अरमान अली रहे. इस लीग के आयोजक फिरोज अहमद, संतोष कुमार, जितेंद्र यादव, महेश यादव, अनिल पांडेय, नरेश यादव हैं. मैच के मुख्य अतिथियों में शिवशंकर यादव, पूर्व मुखिया कलीम खान, इकबाल सफी आलम, जितेंद्र यादव सहित  सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026