हसनपुरा

उसरी बुजुर्ग मुखिया के पति को मिली जान से मारने की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत के मुखिया पायल देवी के पति छोटेलाल साह को शनिवार को जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि पंचायत भवन समीप आंगनबाड़ी केंद्र की मापी करवा रहा था.

तभी गांव के ही सनोज पटेल (कुर्मी) पिता स्वर्गीय गेंदालाल प्रसाद कुर्मी, शरफुद्दीन हवारी पिता सोबराती मियां व एक अन्य ने मेरे पास आ कर पिस्टल व कट्टा लहराते हुये गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देने लगे. गोपाल साह के इशारे पर इनको धमकी देने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि एक साल पूर्व भी सनोज कुर्मी द्वारा मुखिया पति पर जान मारने की नियत से गोली मारी थी. जिससे काफी दिनों तक पटना के अस्पताल में भर्ती रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026