Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उसरी में बुजुर्ग से मारपीट कर दी जान मारने की धमकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाने के उसरी बुजुर्ग में गुरुवार की देर संध्या चाकू से बाईक का टायर काटने से मना करने पर मारपीट, गाली गलौज करते हुये दी जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस मामले में पीड़िता लालमुनी देवी पति ओम प्रकाश भगत ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. अपने आवेदन में बताया है कि मेरी बाइक दरवाजे पर लगी थी. इसी बीच सनोज पटेल पिता स्व गेंदालाल पटेल, शरफुद्दीन हवारी पिता स्व सोबराती हवारी तथा सुनील भगत पिता स्व उमा शंकर भगत ने मिलकर अपने हाथ में चाकू लेकर आये और मेरे दरवाजे पर खड़ी बाइक का चक्के को काटने लगे.

जब मैने मना किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए लप्पड़ थप्पड़ से मारपीट करने लगे. इसके बाद मेरे हो हल्ला करने पर मेरा लड़का अरविंद कुमार भगत तथा पति ओमप्रकाश भगत आये तो उनसे भी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे.  इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026