Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

वैशाली में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआं निवासी धर्मनाथ सिंह के पुत्र राजेश कुमार उर्फ बबलू की मौत गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में वैशाली जिले के महुआ गांव में हो गई थी, उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता देवी, पुत्र अंकुश कुमार, अंकित कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।

ज्ञात हो कि तीन माह पूर्व मृतक का भाई लॉकडाउन केकारण हरियाणा से बाइक से अपनी पत्नी पूजा के साथ घर लौट रहा था, तभी बस्ती (यूपी) में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। उस घटना में उसकी पत्नी घायल हो गई थी। यह गम परिवार के सदस्य अभी उभरे नहीं थे तभी यह दूसरी घटना हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीण पुष्पेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह,नरेश सिंह सहित आदि ने स्वजनों को सांत्वना दी। बताया जाता है कि राजेश कुमार ट्रक चला कर प. बंगाल से सामान लेकर हाजीपुर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर होने से उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई गुड्डू सिंह ने बताया कि गांव के ही युवक कमल सिंह उस पर ट्रक पर खलासी के रूप में रहता है। उसने दुर्घटना की सूचना दी। उसके बाद शुक्रवार को शव लेकर गांव पहुंचा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026