Categories: जिला

घर पर खड़ी वाहन चोरी, पुलिस की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा पचरुखी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर हाता गांव में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने राजकुमार सिंह की महिंद्रा मैक्सिमो (मैजिक वैन) की चोरी कर ली। चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को उसी समय दी, लेकिन सूचना पाकर भी घटनास्थल पर 10 घंटे बाद रविवार को पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस की जीप घेर लिया और घंटों प्रदर्शन करती रही। काफी समझाने के बाद महिलाएं मानी और पुलिस पदाधिकारी वहां से वापस लौटे। मामले में पीड़ित के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि राजकुमार सिंह भोजन करने के बाद सो गए थे। बाहर बरामदे में सो रही राजकुमार की मां ने रात के एक बजे बताया गाड़ी को चोर लेकर फरार हो गए। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे।

घटना से गुस्साई महिलाओं ने पुलिस जीप को घेरा

लगातार हो रही चोरी की घटना से गुस्साई महिलाओं का पारा रविवार को सातवें आसमान पर था। घटना के 10 घंटे बाद पहुंची पुलिस को देखते हुए महिलाएं आगबबूला हो गई और पुलिस जीप को घेर लिया। वे चोरी की घटना पर लगाम लगाने सहित पुलिस को भला बुरा कह रही थी। लगभग घंटा भर मशक्कत के बाद समझाने-बुझाने पर महिलाओं ने जीप को जाने दिया।

पूर्व में भी राजकुमार के घर हो चुकी है चोरी

मालूम हो कि राजकुमार सिंह के घर में ही विगत 11 मई को चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली थी, लेकिन सिर्फ प्राथमिकी के बाद आजतक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024