रघुनाथपुर को पांच विकेट से पराजित कर वाराणसी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय एसबीएस कप का चौथा लीग मैच रविवार को वाराणसी बनाम रघुनाथपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम पांच विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश की। टास जीतकर रघुनाथपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रघुनाथपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 131 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी की टीम 18.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया तथा सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी रवि शर्मा को मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने प्रदान किया। खेल की कमेंट्री सुजीत कुमार निराला व रविशंकर यादव, स्कोरर अक्षय कुमार कुशवाहा व कुंदन यादव, अंपायर राजेश यादव व युवराज सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, शिक्षक देवेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या मे खेल प्रेमी उपस्थित थे। टूर्नामेंट के आयोजक सह शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सोमवार को महिला टी 20 टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश बनाम बिहार टीम के बीच खेला जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026