जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में विभिन्न बिंदुओं की हुई समीक्षा

डीएम ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2023 अंतर्गत पीएचएच एवं एएवाई योजना, एसआईओ स्टेटस रिपोर्ट, जन वितरण् प्रणाली अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों, राशन कार्ड अधिकरण, आधार सीडिंग आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। पीएचएच एवं एएवाई की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि हर माह वितरण का प्रतिशत घट रहा है। इसकी पृच्छा सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं महाराजगंज से की गई तथा वितरण के प्रतिशत को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही एक यूनिट पर पांच किलोग्राम की जगह पर चार किलोग्राम खाद्यान का वितरण करने वाले पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही विभागीय मापदंड के अनुरूप जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण/छापेमारी की समीक्षा की गई। इस क्रम में पाया गया कि एक भी पीडीएस दुकान पर छापेमारी नहीं की गई है। साथ ही एक भी पीडीएस दुकान का रदीकरण, जब्ती एवं प्रथिमिकी नहीं करवाई गई है। जिलाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण/छापेमारी स्वछतापूर्वक करने का निर्देश दिया।

आधार सीडिंग कार्य में लाएं तेजी, शत प्रतिशत लक्ष्य की करें प्राप्ति :

आधार सीडिंग की समीक्षा के क्रम में डीएम ने आधार सीडिंग का कार्य असंतोषजनक बताया। आधार सीडिंग आरसी वन का प्रतिशत 93 फीसदी और आरसी टू का 86 फीसदी पाया गया। इसपर उन्होंने आधार सीडिंग के प्रतिशत को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित प्रवासी मजदूरों का जांचोपरांत पात्रता के आधार पर निर्गत की गई राशन कार्ड की भी समीक्षा की गई। ऐसे निर्गत राशन कार्ड की संख्या शून्य पाई गई। इसपर जिलाधिकारी द्वारा उक्त राशन कार्ड में संख्यतामक बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए गए।आरटीपीएस आइएनएससी (नई राशन कार्ड निर्गत), आरटीपीएस आरआरसी (राशन कार्ड में सुधार), आरटीपीएस एससीआरसी (राशन कार्ड का अभ्यर्पण/रदीकरण) और एसएफसी, टीपीडीएस गोदामों को प्राथमिकता देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को इस दिशा में सुचारू रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रामबाबू बैठा, एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेंद्र कुमार सहित जिला अंतर्गत पदस्थापित आपूर्ति निरीक्षक/ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026