Siwan News

4 दिसंबर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा

परवेज़ अख्तर/सिवान:- 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है. इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को पुरुष नसबंदी के विषय में जागरूक भी किया जा रहा है. बताया जाता है कि कर्रेंट ओबस्ट्रेटिक गायनाकोलोजी की एक रिपोर्ट के अनुसार पुरुष नसबंदी की तुलना में महिला नसबंदी 20 गुना जटिलता से भरा होता है. पुरुष नसबंदी की तुलना में महिला नसबंदी के फेल होने की संभावना भी 10 गुना अधिक होती है. साथ ही पुरुष नसबंदी महिला नसबंदी की तुलना में 3 गुना कम महंगा होता है.डीपीसी इमामुल होदा ने बताया कि परिवार नियोजन में महिलाओं के साथ पुरुषों की सामान भागीदारी होनी जरुरी है. इसके लिए 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है. जिला से लेकर समुदाय स्तर पर आम लोगों को पुरुष नसबंदी पर जागरूक किया जा रहा है. पुरुष नसबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि का प्रावधान किया गया है. महिला नसबंदी की तुलना में पुरुष नसबंदी कराने पर अधिक धनराशि दी जा रही है. पुरुष नसबंदी अपनाने पर लाभार्थी को 3000 रूपये की राशि देने का प्रावधान किया गया है। उधर गोपालगंज से प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार को जिले बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आशा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी नसबंदी कराने की जरूरत है। उन्होने कहा अधिक-अधिक लोगों को नसबंदी के प्रति प्रेरित करने की जरूरत है। नसबंदी से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। अगर कोई अफवाह में पड़ा हुआ है तो वह गलत है। चिकित्सीय सलाह लेकर वे नसबंदी करा सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026