परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी कायम रखने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के आदेश निर्गत किए गए। बावजूद इसके लोग इसकी अनदेखी अभी भी कर रहे हैं। राशन की दुकानों और सब्जी मंडी में अभी भी लोगों की भीड़ वैसे ही देखने को मिल रही है। शहरी क्षेत्र में भी लोग सब्जी मंडी या अन्य जगहों पर भीड़ जमाकर एकत्रित हो जा रहे हैं जो कोरोना की जंग को कमजोर करने के लिए काफी हैं। वहीं कुछ जगहों से ऐसी भी तस्वीरें आईं हैं जो यह दर्शाती हैं कि शहर से लेकर गांव के लोग इस बीमारी से निजात पाना चाहते हैं।
बांस बल्ले लगा बाहरी लोगों की एंट्री पर लगाई रोक
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई क्षेत्रों में लोगों द्वारा
बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इसके पीछे एकमात्र
कारण क्षेत्र को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाना है। कई क्षेत्रों में
तो लोगों ने बांस-बल्ले व बेरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा
दी है। ताकि किसी कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से बचा जा
सके और क्षेत्र के लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखा जा सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…