पटना: एनएच 57 पर भपटियाही बाजार के पास शुक्रवार को पूर्णिया केंद्रीय कारा से कैदी लेकर निर्मली जा रहे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 9 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूर्णिया केंद्रीय कारा में बंद निर्मली थाना क्षेत्र के वार्ड 6 निवासी कैदी श्याम दास के पिता सत्तो दास का निधन हो गया है। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्यामदास को 3 दिन का पैरोल मिला है।
शुक्रवार को पूर्णिया जेल से जवान एक वाहन में श्याम दास को लेकर निर्मली जा रहे थे। एनएच 57 पर भपटियाही बाजार के पास पुलिस वहां सुमो गोल्ड का अचानक ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी बांस लदा ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर गोपालगंज जिला निवासी मनोज कुमार मिश्र, हवालदार दरभंगा जिला निवासी कामिल हुसैन, सिपाही आरा निवासी चितरंजन कुमार, बेगूसराय निवासी अशोक कुमार, औरंगाबाद निवासी शशि भूषण कुमार और अरवल निवासी रणधीर कुमार, कैदी श्याम दास और गाड़ी चालक अनमोल कुमार घायल हो गए।
सभी घायलों को भपटियाही थाना पुलिस की मदद सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में पुलिस जवान के इंसास राइफल का तीन मैगजीन टूट गया और दो गोली खो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…