मैरवा में चार घंटे तक भीषण जाम से लगी वाहनों की कतार

  • जाम में फंसे वाहन में लाखों रुपए का ईंधन का नुकसान
  • रोजना जाम से नपं और प्रशासन की भूमिका पर सवाल

परवेज अख्तर/सिवान: नगर में जाम की समस्या स्थायी हो गयी है। शुक्रवार को गुठनी मोड़ से मालगोदाम रोड तक एक किलोमीटर तक चार घंटे जाम लगा रहा। जाम में एक घंटे तक पुलिस प्रशासन का वाहन भी फंसा रहा है। पुलिस के हरकत में आने के बाद दोपहर दो बजे के करीब जाम समाप्त हो सका। मुख्य मार्ग में जाम के कारण नगर के छोटे-बड़े गली मोहल्ले में भी दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद दस बजे के बाद मझौली चौक पर जाम लग गया। चौराहे पर अस्थायी बस पड़ाव के कारण रोजना जाम लग गया। बस पड़ाव को लेकर पूरे दिन बस और बड़े व्यवसायिक वाहन खड़े थे। जिससे चौराहे पर सड़क किनारे पटरी दुकानदार और चार बैंक के सामने खड़े बाइक ने जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। कुछ देर बाद प्राण गढ़ी रोड और मझौली रोड समेत मेन रोड पर आमने सामने वाहन खड़े हो गये। इससे मालगोदाम से लेकर गुठनी मोड़ तक आवागमन बंद हो गया। दो घंटे तक जाम लगने के बाद पुलिस पहुंच गयी। एक घंटे तक चौराहे से जाम हटाने में लगा। लगभग दो बजे से आवागमन शुरू हो सका। नगर पंचायत द्वारा इस साल जनवरी माह में अतिक्रमण हटाने की कवायद अब तक शुरू नहीं हुई है। जाम हटाने को लेकर उदासीनता के कारण नपं के साथ पुलिस प्रशासन की भूमिका पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं।

सड़क पर अस्थायी बस पड़ाव से लगता है जाम

मझौली चौक पर सड़क के किनारे अस्थायी बस पड़ाव बना है। चौराहे पर दिन भर सौ से अधिक सवारी वाहन खड़ा रहते हैं। नगर पंचायत जाम की समस्या को लेकर कई बार अभियान चलाता है। चौराहे पर अस्थायी बस पड़ाव को लेकर नगर पंचायत का उदासीन रवैया सवाल खड़ा करता है। दूसरी ओर पटरी व्यवसायी सड़क पर अपनी दुकानें लगा रहे हैं। नगर पंचायत ने अब तक वेंडिग जोन का निर्माण नहीं किया है। स्थानीय लोग भी अपने घर के सामने सरकारी जमीन पर दुकान लगाने की अनुमति देते हैं। इसके लिए दुकानदार से प्रतिदन दो सौ से पांच सौ रुपया वसूला जाता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024