सीवान सदर अस्पताल में बहाल की गई वेंटिलेटर की सुविधा

आईसीयू में चार वेंटिलेटर एवं दस बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर किये गए स्थापित

सीवान: जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर शनिवार को सदर अस्पताल सिवान के इंसेंटिव केअर यूनिट में वेंटिलेटर की सुविधा बहाल कर दी गई है। फिलहाल सदर अस्पताल के आईसीयू में चार वेंटिलेटर एवं दस बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर स्थापित कर क्रियाशील करते हुए गंभीर मरीजों का इलाज शुरू कर दी गयी है। जिलाधिकारी के इस पहल से आपात स्थितियों में गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर जीवन रक्षक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में भरपूर मदद मिलेगी।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन प्रयासरत

जिलाधिकारी ने जिला के आम नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार यथासंभव प्रयास कर रही है। तथापि कोरोना के खतरा अभी टाला नहीं है।यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।सदैव सामाजिक दूरी बनाए रखें। मास्क जरूर पहनें एवं समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें।हमेशा सतर्क एवं सजग रहें।आपकी सावधानी ही बचाव है।आप सुरक्षित तो सब सुरक्षित।

जिला नियंत्रण कक्ष में करें संपर्क

असमान्य परिस्थितियों में जिला कोविड हेल्पलाइन संख्या 18003456609 अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दुरभाष संख्या 06154 242000 पर सम्पर्क करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026