Categories: पटना

रिंटू सिंह के बेहद करीबी को सरेआम थाना से 200 मीटर की दूरी पर गोलियों से भूना….

पटना: बिहार में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। यहां पूर्णिया में के हाट थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर थाना चौक के पास बाइक से जा रहे एक युवक को 2 बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक का नाम नीरज झा बताया जा रहा है, जो थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही 4 थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कहा जा रहा है कि मृतक नीरज झा रिंटू सिंह का करीबी था। हाल ही में रिंटू सिंह की भी हत्या कर दी गयी थी, मंत्री लेसी सिंह का भी नाम आया था।

युवक रंगभूमी मैदान की तरफ से बाइक से आरहा था, इसी दरमियान पीछे से आरहे बाइक सवार दो लोगों ने पीछे से पहली गोली मारी, जो युवक के पीठ में लगी। जब गोली लगने के बाद वो ज़मीन पर गिरा तो दूसरी गोली सर पर मारा और फरार हो गया। मृतक की बाइक पर पुलिस का लोगो बना हुआ था। जिससे परिवार के सदस्य पुलिस में होने की संभावना है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर बिंदु में जांच कर रही है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि नीरज झा रिंटू सिंह का खास आदमी था और उसका सारा काम देखा करता था. नीरज के पिता पुलिस में दरोगा थे, जिनकी मौत हो चुकी है. नीरज झा ही रिंटू सिंह के काम से लेकर पैसे का हिसाब किताब देखा करता था. नीरज के परिजन कह रहे हैं कि इस घटन को उन्हीं अपराधियों ने अंजाम दिया है जिन्होंने रिंटू सिंह का मर्डर किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026