परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड फलमंडी के समीप 29 सितंबर की अल सुबह आठ बजे विद्यालय जाते समय एक सरकारी शिक्षक को शरारती तत्वों ने एक मुकदमा में गवाह बनने को ले हथियार के बल पर बंधक बनाकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया था। इस मामले में शिक्षक जितेंद्र कुमार यादव के बयान पर नगर थाना कांड सं. 612/18 दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया निवासी शेखर चौहान, मिथिलेश कुमार राम एवं दक्षिण टोला के बादल कुमार, भोला सिंह को आरोपित किया गया है। अभियुक्तों द्वारा उन दोनों शिक्षकों से केस उठाने के लिए तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। इससे शिक्षक समेत उनके परिजनों में अनहोनी की चिंता बढ़ गई है। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से शिक्षक के परिजनों में भय व्याप्त है। पुलिस अगर इस मामले में कोई ठोस पहल नहीं करती है तो परिजनों में दहशत एवं पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रही है। इस संबंध में पीड़ित शिक्षकों ने आईजी एवं पुलिस पदाधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाई है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…